Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

टौस नदी व गंगा के बाढ़ से डुबे तरहार के कई गांव।भीरपुर, प्रयागराज।

टौस नदी व गंगा के बाढ़ से डुबे तरहार के कई गांव।भीरपुर, प्रयागराज।

टौस नदी व गंगा के बाढ़ से डुबे तरहार के कई गांव।
भीरपुर, प्रयागराज। ग्राम सभा बबुरा लकटहा गडैला खजुरौल सेमरहा ,डीहा आस पास टौंस नदी का किनारा,धरवारा टिकुरी पनासा के कई गांव गंगा की बाढ़ से डुब रहे है,कुछ लोग गांव छोड़कर बाहर चले गए,कुछ वहीं रह रहे हैं बहुत से लोगों के घर गिर गए हैं जानमाल का नुक़सान हो गया, खेती लगभग सभी की डुब गई।गांव से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो गया है।बबुरा से बसही की सड़क पर लगभग दस फीट पानी आ चुका है, सरकार या प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई सुध लेने वाला नहीं आया। राजनीतिक लोग बोट लेने के बाद दिखाई नहीं देते।जनता का हाल बेहाल है। पिछले साल की बाढ़ में कुछ नाविकों ने चार पांच बोट लगाकर गांव वालों को बाहर निकाला था,उप जिलाधिकारी करछना ने कहा था सभी का मेहनताना मिलेगा,पर आज तक कुछ भी नहीं मिला।पुछने पर ज़बाब मिला कि अभी बजट नहीं आया है। भारतीय किसान कल्याण संघ ने सरकार से मांग की है कि कि तत्काल राहत कार्य किए जाएं,जिससे किसानों की जान बच सके, प्रभावित किसानों को तत्काल खेती के बर्बादी का मुआवजा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *