झारखंड में जारी है ‘खेला’, BJP बोली गठबंधन के 10-12 विधायक गायब
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच झारखंड का सियासी घटनाक्रम लगातार बदल रहा है। एक ओर गठबंधन ने अपने विधायक छत्तीसगढ़ भेज दिए हैं तो दूसरी ओर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अब भी गठबंधन के 10 से 12 विधायक गायब हैं। वहीं सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का कहना है कि सरकार पर कोई संकट नहीं है। सभी विधायक पिकनिक मनाने जा रहे हैं।













Leave a Reply