ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे धंसा, कई किलोमीटर का लगा लंबा जाम
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-96 के पास सड़क धंस गई। इससे करीब 15 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। इस कारण कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि देर शाम को बैरिकेडिंग कर एक्सप्रेस सेंट्रल वर्ज की ओर की 2 लेन को बंद कर गाड़ियों को निकाला गया। एक्सप्रेस-वे की सर्फेसिंग का काम किया जा रहा है। जिस स्थान पर सड़क धंसी, उसकी सर्फेसिंग हो चुकी है। यहां मार्किंग का काम किया जाना था।













Leave a Reply