Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

25 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – त्रयोदशी दिन – 10:11 मि. तक उपरांत चतुर्दशी।
नक्षत्र – पुष्य दिन – 05:03 मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – वरीयान रात्रि – 03:48 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 10:21 मि. से रात्रि – 11:03 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का दिन – 05:03 मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:43 मि.।
सूर्यास्त – 06:25 मि. ।
व्रत – मासशिवरात्रि,गुरुपुष्ययोग।
पर्व – गुरुपुष्ययोग।

आज विशेष – मासशिवरात्रि व्रत,गुरुपुष्य योग एवं सर्वार्थअमृतसिद्धि योग दिन – 05:03 मि. तक,भद्रा मृत्युलोक की दिन – 10:11 मि. से रात्रि – 11:03 मि. तक।

कल विशेष – अघोर चतुर्दशी,अघोराचार्य अवतरण उत्सव,श्राद्ध आदि की अमावस्या।

मेष राशि – आज आपके व्यवहार में आये परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। मेहनत के अनुरूप धन नहीं मिलने से नौकरी छोडऩे का मन बना रहे हैं। थोड़ा संभल कर रहें विवाद हो सकता है।

वृष राशि – आज आर्थिक पक्ष कमजोर होने से परेशानी बढ़ सकती है। परिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अपने हुनर से ख्याति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातको को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि – आज वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। विदेश जाने का योग बन रहा है। आप की उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते श्रेष्ठ जनों से उचित मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं हैं।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा नहीं है।निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें। थोड़ा सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह राशि – आज विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आप का व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

कन्या राशि – आज रुके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

तुला राशि – आज आप किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

वृश्चिक राशि – आज राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हैं। आप के कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

धनु राशि – आज आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आप का विरोध कर सकते हैं।

मकर राशि – आज अध्ययन में अवरोध आ सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते है। जीवनसाथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ राशि – आज पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्धजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

मीन राशि – आज दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। आत्मविश्वास में कमी होगी एवं कार्यों में सफलता मिलने में संदेह है। पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा। संतान सुख प्राप्त होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *