योगी सरकार का फैसला, OBC छात्रों के लिए हर जिले में फ्री कोचिंग
योगी सरकार अब OBC के प्रतिभाशाली युवाओं को सिविल सर्विस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन आदि की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए हर जिले में कोचिंग संचालित करवाने की तैयारी कर रही है। इसका खर्च पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उठाएगा। शुरुआती दौर में हर जिले में प्रतिष्ठित कोचिंग से अनुबंध किया जाएगा। धीरे-धीरे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हर जिले में अपने स्थाई कोचिंग केंद्र स्थापित करेगा।













Leave a Reply