2024 में BJP को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है जनता : अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता 2024 में BJP को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री जी ने सत्ता में आते ही कानून-व्यवस्था सुधारने के लंबे-चौड़े बयान दिए थे। आज भी वह यह कहते नहीं थकते कि सरकार में बेटियां सड़क पर सुरक्षित हैं। शुरू में उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड व मिशन शक्ति के भी खूब विज्ञापन छपवाए। लेकिन हकीकत में यूपी महिला उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के अपराधों में पहले नंबर पर है।













Leave a Reply