घटिया सोच,घटिया इरादे,घटिया मुल्क पाकिस्तान- सरदार पतविंदर सिंह
अत्याचार बर्दाश्त नहीं,भारत सरकार कार्रवाई करेंl
नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र, क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है पाकिस्तान में एक सिख लड़की के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ है पाकिस्तान में सिख महिला का अपहरण व जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है भारत सरकार से मांग है सरकार कार्रवाई करें पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद,पाकिस्तान में सिख-हिंदू परिवारों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं पाकिस्तान में अपरहण व जबरन धर्मांतरण से संसार में रहने वाले सिख इस घटना से बहुत चिंतित है इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है भारत सरकार से गुजारिश है कि पाकिस्तान आतंकी मुल्क पर ऐसी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके साथ ही क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएl













Leave a Reply