UP: लेटलतीफी करने वाले डॉक्टरों पर गिरेगी गाज, 8 बजे से संचालित होगी OPD
UP के सरकारी अस्पतालों में लेटलतीफी करने वाले डॉक्टरों पर अब और शिकंजा कसेगा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अस्पतालों के निदेशकों और CMS को लापरवाह डॉक्टरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में OPD तय समय पर यानी की सुबह 8 बजे खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो बजे से पहले OPD छोड़ने वाले डॉक्टरों की सख्त निगरानी करने के भी आदेश दिए गए हैं।













Leave a Reply