Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

23 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – एकादशी दिन – 06:09 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – आर्द्रा दिन – 11:58 मि. तक उपरांत पुनर्वसु।
योग – सिद्धि रात्रि – 02:41 मि. तक उपरांत व्यतिपात।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:41 मि.।
सूर्यास्त – 06:27 मि. ।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – एकादशी व्रत का पारण प्रातः – 06:09 मि. पर,वैष्णवों (साधु-संतों) की एकादशी व्रत,राष्ट्रीय भाद्रपद मास आरंभ,शुभ अशुभ तीन गुना अधिक फलदाई त्रिपुष्कर योग दिन – 11:58 मि. से।

कल विशेष – गोवत्स द्वादशी,प्रदोष व्रत,अघोर द्वादशी,बुध भद्रा सिद्ध योग – 08:12 मि. तक।

मेष राशि – आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को सोच को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृष राशि – आथ संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि – आज व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़ जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क राशि – आज आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आपको ही है।

तुला राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए भ्रम पूर्ण है क्या करूं,क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

धनु राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी।

मकर राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।जो भी कार्य करना है शीघ्र करें। अनावश्यक समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है। पुराने निवेश से लाभ होगा।

कुम्भ राशि – आज कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

मीन राशि – आज वाक्चातुर्य से अपना कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *