हिरासत में राकेश टिकैत; लखीमपुर में धरने के बाद पहुंचे थे दिल्ली
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस राकेश टिकैत को हिरासत में लेकर दिल्ली के मधु विहार थाने पहुंची है। जहां टिकैत को थाने के अलग रूम में रखा गया है। उन्हें मोबाइल संपर्क भी नहीं करने दिया जा रहा है। राकेश टिकैत के साथ 10 अन्य कार्यकर्ताओं को भी थाने ले जाया गया है। गिरफ्तारी को उन्होंने सरकारी तानाशाही बताया है।













Leave a Reply