Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

झांसी: बेतवा उफान पर, माताटीला से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

झांसी: बेतवा उफान पर, माताटीला से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

झांसी: बेतवा उफान पर, माताटीला से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

बेतवा नदी के बहाव में शनिवार से फिर तेजी आ गई। देर शाम नदी में पानी बढ़ने से माताटीला बांध के बीस गेट खोलकर करीब दो लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया। बांध से पानी बाहर निकालने के लिए बीस गेट चार फुट की ऊंचाई पर खोलने पड़े। देर रात राजघाट बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की संभावना है। अभियंताओं के मुताबिक पानी अधिक आने की संभावना को देखते हुए बांध के जलस्तर को 1010 फुट ऊंचाई पर बनाए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *