विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का केस 4.63 लाख हड़पने का आरोप
वाराणसी की जिला जेल में बंद विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक की मुश्किलें और बढ़ रही हैं। पाठक के खिलाफ LLB स्टूडेंट कौस्तुभ त्रिपाठी ने भेलूपुर थाने में धोखाधड़ी और धमकाने के आरोप में FIR दर्ज कराया है। कौस्तुभ ने बताया वह पाठक के यहां नौकरी करता था। काफी पैसे जमा हो गए, जिसे देने की जगह उसने नौकरी लगवाने के नाम पर और पैसे ले लिए। उसे न नौकरी मिली और न पैसे। अब वह इंसाफ की गुहार कर रहा है।












Leave a Reply