वाराणसी में एक दिन में करीब 3 मीटर ऊपर चढ़ी गंगा, डूब गए आधे घाट
वाराणसी में गंगा अब खतरे के निशान से महज साढ़े तीन मीटर और चेतावनी बिंदु से ढाई मीटर ही दूर है। एक दिन में गंगा का जलस्तर करीब 3 मीटर बढ़ा है। आधे घाट डूब चुके हैं। गंगा के सभी घाटों के संपर्क टूट चुके हैं। घाटों की दुकानें भी हटा ली गई हैं। घाटों की सभी सीढ़ियां जलमग्न हैं। वहीं दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती 2 दिन से गंगा सेवा निधि कार्यालय की छत पर हो रही है।













Leave a Reply