Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

18 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – सप्तमी रात्रि – 12:18 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – 03:28 मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – वृद्धि रात्रि – 01:28 मि. तक उपरांत ध्रुव।
पंचक – नहीं।
भद्रा – भद्रा स्वर्ग की दिन – 12:09 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:38 मि.।
सूर्यास्त – 06:30 मि. ।
व्रत – शीतला सप्तमी।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – शीतला सप्तमी,सौर भाद्रपद मास प्रारंभ,रवियोग रात्रि – 03:28 मि. तक,यायी जययोग रात्रि -12:18 मि. तक,यात्रा में वर्जित यमघंट योग रात्रि – 03:28 मि. तक।

कल विशेष – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत,गोकुल अष्टमी,स्थाई (मुद्दालेह) जयद् योग रात्रि – 01:10 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन शुभ है। आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी।

वृष राशि – आज दिन उत्तम है। नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं।आज कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी का कार्य संभल कर करें।

मिथुन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आपकी कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युतउपकरण पर खर्च संभव है।

कर्क राशि – आज दिन मध्यम फलदाई है।जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह राशि – आज अपने कार्य व्यवहार में सावधानी बरतें।अध्ययन में रुचि न होने से परिजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे

कन्या राशि – आज दिन अच्छा है। परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मनवांछित कार्य की सिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। आज नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है। आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी,अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु का ध्यान रखें। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशि – आज ठीक है। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवन साथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं।

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। घर के काम काज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।लाभ संभव है।

कुंभ राशि – आज दिन ठीक नहीं है। अपने बात पर अडिग रहें अन्यथा हानि संभव है। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता तबीयत खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *