‘शुक्र मनाइए गर्भवती महिला का एक्सट्रा टिकट नहीं लगेगा…’ अखिलेश का तंज
रेलवे में बच्चों का फुल टिकट लिए जाने की खबरों के बीच पूर्व CM अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश ने कहा, एक साल के बच्चों पर फुल रेल टिकट लगाने वाली BJP सरकार का शुक्र मनाइए कि उसने ये नहीं कहा कि गर्भवती महिला से रेल में अतिरिक्त टिकट वसूला जाएगा। रेल अब गरीबों की नहीं रही। अब जनता BJP की फुल टिकट काटेगी। बता दें कि इन खबरों पर रेल मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।













Leave a Reply