स्वतंत्रता दिवस के बाद वरुण गांधी ने की देश से खास अपील
स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बाद BJP सांसद वरुण गांधी ने देश
से खास अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया आजादी के 75
वर्ष पूर्ण होने का उत्सव हमने ‘हर घर तिरंगा’ लगाकर मनाया।
उत्सव की समाप्ति पर एक भी तिरंगा सड़क पर फेंका हुआ न
मिले यह भी हमारी जिम्मेदारी है। जिस तिरंगे से हमारा मान,
सम्मान और पहचान है, उसकी गरिमा पर आंच न आए। हर
राष्ट्रभक्त अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा से निभाए ।













Leave a Reply