Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

17 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – षष्ठी रात्रि – 11:56 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – अश्विनी रात्रि – 02:22 मि. तक उपरांत भरणी।
योग – गण्ड रात्रि – 02:09 मि. तक उपरांत वृद्धि।
पंचक – नहीं।
भद्रा – भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 11:56 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – अश्विनी का रात्रि – 02:22 मि. तक है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – कर्क का रात्रि – 09:18 मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा का रात्रि – 09:18 मि. तक उपरांत मघा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:38 मि.।
सूर्यास्त – 06:30 मि. ।
व्रत – हलषष्ठी (ललहीछठ),चंद्रषष्ठी।
पर्व – हलषष्ठी (ललहीछठ)।

आज विशेष – हलषष्ठी (ललहीछठ) व्रत,चंद्रषष्ठी व्रत,मनसा पूजा समाप्त,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 11:56 मि. से,मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 09:18 मि. पर,बुध भद्रा से सिद्धयोग रात्रि – 11:56 मि. से।

कल विशेष – शीतला सप्तमी,सौर भाद्रपद मास प्रारंभ,रवियोग रात्रि – 03:28 मि. तक,यायी जययोग रात्रि -12:18 मि. तक,यात्रा में वर्जित यमघंट योग रात्रि – 03:28 मि. तक।

मेष राशि – आज व्यवसाय में नए प्रयोग एवं अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।

वृष राशि – आज समय रहते जरूरी कार्यों को पूरा करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन राशि – आज किसी पर भी शीघ्र विश्वास न करें तथा अपनी गुप्त बातें दूसरों को न बताएं अन्यथा संकट में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम ना उठाएं।

कर्क राशि – आज लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।

सिंह राशि – आज मन मनोनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि – आज जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला राशि – आज अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक राशि – आज प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी कार्य में जोखिम ना लें।

धनु राशि – आज समय से अपने काम को करें लाभ होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा।जोखिम ना लें।

मकर राशि – आज व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर प्राप्त होगा। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि – आज नहीं चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।

मीन राशि – आज आप जो सोचेंगे वह कार्य पूरा होने में समस्या है। दूसरे लोगों की बातों पर शीघ्र विश्वास मत करें। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *