स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को तुच्छ साबित करने पर तुली है सरकार: सोनिया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा ‘आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को तुच्छ साबित करने पर तुली हुई है। राजनैतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानबाजी, गांधी-नेहरू-पटेल – आजाद जी जैसे महान नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़ा करने की हर कोशिश का कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।’













Leave a Reply