लखनऊ में बिहार से आ रही बस का एक्सीडेंट, 1 की मौत; 29 घायल
लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर एक स्लीपर बस सरिया लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 29 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें 4 की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक वाहिद बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को नींद आने से कारण यह हादसा हुआ।













Leave a Reply