दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। इस दौरान बुजुर्ग लोगों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन की फेसिलिटी नागरिकों के लिए उपलब्ध होगी। इससे लोग वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर खुद को रजिस्टर्ड करवा कर वैक्सीन लगवा पाएंगे।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस तीन रास्तों से होकर गुजरेगा। एडवांस सेल्फ रजिस्ट्रेशन, ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और फेसिलेटिड कोहोर्ट रजिस्ट्रेशन। Co-WIN 2.0 ऐप को डाउनलोड करके लोग खुद को एडवांस में सेल्फ रजिस्टर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य ऐप्स जैसे Arogya Setu से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सेल्फ रजिस्ट्रेशन के बाद CVC के तौर पर इस कार्य में जुड़े सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल यूजर को दी गई तारीख और समय स्लॉट के साथ मिलेंगे।
पात्र लाभार्थी आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र के अलावा कोई अन्य फोटो पहचान वाले दस्तावेज दिखाकर टीकाकरण करा सकते हैं। इसमें जन्म की तारीख दर्ज होनी चाहिए। किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 से 60 साल के बीच के उम्र के लाभार्थियों को पंजीकृत डाक्टर द्वारा दिया गया बीमारी का सर्टिफिकेट देना होगा। सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर यह वैक्सीन बिल्कुल फ्री है।
Co-Win 2.0 पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- इसके लिए सबसे पहले आपको cowin.gov.in वेबसाइट या फिर Co-WIN ऐप पर जाना होगा।
- अपना मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर डाले।
- इसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिसके साथ आपका अकाउंट बनाया जाएगा। इस अकाउंट पर आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी रजिस्टर्ड कर सकते हैं।
- तय तिथि और समय पर वैक्सीनेशन सेंटर पर जाएं और टीका लगवाएं।
- अब अपनी रेफ्रेंस आईडी बता कर अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।



Leave a Reply