3 साल में तेजस ट्रेन से 63 करोड़ का घाटा, रोजाना खाली रह जाती हैं 200 सीटें
भारतीय रेलवे को अपनी एक ट्रेन से 63 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। 3 साल पहले तेजस ट्रेनों का पहली बार संचालन निजी ऑपरेटर्स को सौंपा गया था। दिल्ली से लखनऊ और मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली तेजस ट्रेनें लगातार घाटे में चल रही हैं। 3 साल में दोनों ट्रेनों का घाटा बढ़कर 62.88 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। दिल्ली-लखनऊ तेजस ट्रेन में रोजाना 200 से 250 सीटें खाली रह जाती हैं।













Leave a Reply