वाराणसी: भाजपा नेता के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
वाराणसी में भाजपा नेता के अवैध कब्जे पर कार्रवाई हो गई। है। यहां सोसाइटी में भाजपा नेता अखंड सिंह पर अवैध कब्जा करने और विरोध करने पर धमकाने का महिलाओं ने आरोप लगाया था। मंगलवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया और मामला वाराणसी से लखनऊ तक गूंजा। अखंड सिंह ने कब्जे को वैध बताते हुए कागजात भी दिखाए, लेकिन योगी सरकार के सख्त रुख के आगे भाजपा नेता की एक न चली। गुरुवार को अवैध कब्जे पर बुलडोजर चल गया।













Leave a Reply