Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

11 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्दशी दिन – 09:39 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा प्रातः – 06:46 मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – आयुष्मान दिन – 04:47 मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – मृत्युलोक की दिन – 09:39 मि. से रात्रि – 08:29 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मकर।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:34 मि.।
सूर्यास्त – 06:34 मि.।
व्रत – पूर्णिमा।
पर्व – रक्षाबंधन।

आज विशेष – व्रत की पूर्णिमा,हयग्रीव जयंती,रवियोग प्रातः – 06:46 मि. तक,गुरु पूर्णा सिद्धयोग दिन – 09:39 मि. तक,वर्तमान में प्रचलित भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन दिन – 09:39 मि. से प्रारंभ,भद्रा पाताल की दिन – 09:39 मि. से रात्रि – 08:29 मि. तक।

कल विशेष – स्नान दान की पूर्णिमा,झूलन यात्रा का समापन,पंचक प्रारंभ दिन – 04:32 मि. से।

मेष राशि – आज का दिन शुभ है। महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए उत्तम समय है। घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है एवं तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि – आज कार्यक्षेत्र में विवाद संभव है। खर्चे कम होने से आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि – आज धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी साथ ही धन संचय के मामले में सफलता मिलेगी। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आपको कार्यक्षेत्र में अनुकूल प्रभाव तब मिलेगा जब आप थोड़ी बहुत जिम्मेदारी अपने से छोटों को भी देंगे।

कर्क राशि – आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझीदारों का तालमेल बना रहेगा। सद्कार्यों में रुचि बनी रहेगी। आज के दिन खान-पान का ध्यान रखें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्मक्षेत्र में आज आपको सफलता मिलेगी।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए सुखद होगा। थोड़े से ही प्रयास से आपको अपार सफलता मिलेगी। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम हितकर रहेगा।

कन्या राशि – आज आपको व्यवसाय में अधिक लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी और उत्साह से काम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। संतान पक्ष से असंतोष मिलने के आसार हैं। नए व्यवसाय पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला राशि – आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज के दिन कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें इससे आपको लाभ मिलेगा। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। कार्यालय में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

धनु राशि – आज घरेलू मामले में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

मकर राशि – आज अधूरे कार्य पूरे करने का योग है। प्रयास करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। गलत संगति और नशे की लत से दूर रहें। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से परेशानी हो सकती है।

कुम्भ राशि – आज आपके सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

मीन राशि – आज व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के लिए किए गए प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *