राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं अमर शहीद: डॉ भगवत
करछना। हमारे अमर शहीद राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। आजादी के 75वें वर्ष में आयोजित आजादी अमृत महोत्सव और स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर विद्यालय में ऐसे राष्ट्रनायकों की स्मृति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियों में कोई कोर कसर न रहे। यह बातें रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रबंधक डॉ भगवत पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि इस बार समारोह में सौभाग्य बस अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर अकबर ताज की मौजूदगी रहेगी।वहीं जमुनापार के लोककलाकार और विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इससे जुड़े शिक्षकों को अपना दायित्व निभाते हुए परिसर की साफ-सफाई और सभी तैयारियों को समय से पूरा किया जाना है। उन्होंने बच्चों से भी गीत संगीत नृत्य की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष तिवारी के साथ सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं कर्मचारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चे मौजूद रहे।













Leave a Reply