प्रयागराज में ताजिया में उतरा 33 हजार वोल्टेज का करंट, 26 लोग झुलसे
प्रयागराज में मंगलवार को मोहर्रम पर ताजिया में 33 हजार वोल्टेज का करंट उतर गया। इसमें 26 लोग झुलस गए। सूचना मिलने पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित, विधायक संदीप पटेल, तहसीलदार मेजा गजराज सिंह आदि पहुंच गए। सीओ अमिता सिंह ने बताया कि ताजिया निकालने के दौरान करंट लगने की वजह से 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। सभी को मांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।













Leave a Reply