Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

09 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – द्वादशी दिन – 02:34 मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – मूल दिन – 10:05 मि. तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – विष्कुंभ रात्रि – 10:51 मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मूल का दिन – 10:05 मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:33 मि.।
सूर्यास्त – 06:35 मि.।
व्रत – भौम प्रदोष।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – भौम प्रदोष व्रत,श्री दुर्गा यात्रा,श्री हनुमद्दर्शन,श्री विष्णु पवित्रारोपण,दधि त्याग व्रतारंभ,बुद्ध द्वादशी,भौम जया से सिद्धयोग दिन – 02:34 मि. तक।

कल विशेष – आखेट त्रयोदशी,रवियोग दिन – 08:23 मि. तक।

मेष राशि – आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। आज का दिन लाभकारी रहेगा।

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए शुभ है। कोई रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो उसे पूरा करने का प्रयास करें सफल होंगे। आनंदित रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि – आज दिन कुल मिलाकर अनुकूल है। कल जो आपका कार्य नहीं बना वह आज बनने की संभावना है कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है।

कर्क राशि – आज यात्रा का योग बना हुआ है। भाग्य का साथ मिलेगा। दिन शुभ और उन्नतिदायक है। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।

सिंह राशि – आज अपनी प्रिय वस्तु मोबाइल आदि का ध्यान रखें लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में संयम से काम लेना होगा।

कन्या राशि – आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन इस काम के लिए अच्छा है सफलता मिलेगी। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं।

तुला राशि – आज का दिन धनदायक और आनंददायक है। शत्रुओं और विरोधियों का प्रभाव कम होगा। भाग्य प्रबल रहेगा। आय के नए साधन बनेंगे। प्रयास के अनुरूप सफलता मिलेगी। आज किसी नई बात चीत से अचानक धन का लाभ होगा।

वृश्चिक राशि – आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता और आनंद प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है।

धनु राशि – आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। खान-पान और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे।

मकर राशि – आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है शुभ दिन है। आपके किसी भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ मिल सकता है संपर्क बनाकर रखें। आज कार्यालय में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज कहीं से रुके धन की प्राप्ति होगी। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। पुराने मित्र से आज मुलाकात होगी। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी।

मीन राशि – आज आप अपने प्रयास से काम में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। कुल मिलाकर महीने का पहला दिन अच्छा गुजरेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *