पीवी सिंधु की झोली में स्वर्ण पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स में पीवी सिंधु को पहला गोल्ड मिल गया है। पीवी सिंधु ने कनाडा की खिलाड़ी ली को हराकर इतिहास रच दिया है। सिंधु ने मिशेल ली को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से मात दी। सिंधु पहले ही सेट से ली पर हावी रहीं। इससे पहले सिंधु ने 2016 ओलंपिक में रजत और 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। देश को अब तक 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य मिल चुके हैं। भारत अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।












Leave a Reply