गोरखपुर: तिरंगा देकर रेलवे कर्मियों के वेतन से काटे जाएंगे 50 रुपए
स्वतंत्रता दिवस के दिन रेलवे के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के घर पर शान से तिरंगा लहराएगा। एनई रेलवे प्रशासन ने सभी रेलकर्मियों को राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके बदले में सभी रेलकर्मियों के वेतन से 50 रुपए की कटौती की जाएगी, जिसे कर्मचारी कल्याण निधि में जमा किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक, RPF को हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है।













Leave a Reply