बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए देने होंगे 610 रुपए
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने टोल की दरें तय कर दी हैं। यूपी सरकार ने 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी अन्य एक्सप्रेसवे की तरह टोल में 25 प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है। कार चालकों के लिए 810 रुपए टोल निर्धारित था जो छूट के बाद 610 रुपए होगा। यूपीडा ने टोल की दरें कार जीप व हल्के वाहन के लिए 2.45 रुपए प्रति किमी और मिनी बस के लिए 3.90 रुपए प्रति किमी रखी हैं।













Leave a Reply