Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

घर घर में एक रामायण हो राम कथा का पारायण हो…. रामलोचन सांवरिया

घर घर में एक रामायण हो राम कथा का पारायण हो…. रामलोचन सांवरिया

घर घर में एक रामायण हो राम कथा का पारायण हो…. रामलोचन सांवरिया

संत कवि तुलसी जयंती पर काव्य गोष्ठी का किया गया आयोजन
करछना /
करमा बलापुर ग्राम सभा में श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जयंती कार्यक्रम का आयोजन लोक साहित्यकार कवि रामलोचन सांवरिया जी की अध्यक्षता में डॉक्टर राजेंद्र कुमार शुक्ल के निजी आवास पर किया गया कार्यक्रम की प्रमुख संयोजिका डॉ अपर्णा शुक्ला रही कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता लव कुमार पांडेय एवं लोकविद् रामलोचन सांवरिया जी द्वारा श्री रामचरितमानस महात्मा बाबा तुलसीदास के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई मां सरस्वती की वाणी वंदना कवि मोहन शुक्ला जी द्वारा किया गया
मानस में राष्ट्रकवि संत कवि तुलसी ने भाव भरी, राम के चरित्र की पवित्र गाथा गाई है भारतीय संस्कृति का परम पूजनीय पुष्प ग्रंथ काव्य वाटिका सजाई है येपंक्तियाओज के महान् कवि डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह कुसुमाकर ने कही
डॉ राजेंद्र कुमार शुक्ला ने गोस्वामी तुलसीदास जी का जीवन परिचय देते हुए अपनी पंक्तियों ने कहा घर आंगन रच बस गए तुलसी तुलसीदास, तुलसी दल मानस सुभग चहूं दिसी उड़े सुवास ll
तुलसी तुलसीदास हो गए हर मानव के खास हो गए सबरेज अहमद
तुलसी दास पर विस्तृत चर्चा करते हुए लोक साहित्यकार कवि रामलोचन सांवरिया जी अपनी पंक्तियों मैं संदेश देते हुए कहा
घर घर में एक रामायण हो, राम कथा का पारायण हो ,भारत माता की रक्षा में, हनुमान सा दास चाहिए। हमको तुलसीदास चाहिए ।।
कवियत्री डॉ रीता पांडे अपराजिता ने ऑनलाइन कविता पाठ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई श्रीमती कुसुम जी ,वेद प्रकाश राठोर ,काशी प्रसाद यादव एवं हृदय नारायण शुक्ल जी प्रमुख रूप से मौजूद रहेसबके प्रतिआभार धन्यवाद ज्ञापन शुभम शुक्ला ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *