झण्डा गीत की गूंज ने जगाई देश प्रेम की अलख
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव पखवारे में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को बृजमंगल सिंह इंटर कालेज रामपुर में प्रार्थना सभा स्थल पर झण्डा गीत का सामूहिक पाठआयोजित किया गया। इस दौरान झण्डा ऊंचा रहे हमारा ,विजयी विश्व तिरंगा प्यारा जैसे झण्डा गीत की गूंज के साथ बच्चों ने देश प्रेम की अलख जगाते हुए मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने बच्चों को झण्डा गीत के मायने समझाते हुए इसके अनुरूप देश की आन,बान,शान और शहीदों की कुर्बानियां भी याद दिलाई उन्होंने कहा कि यह गीत हमें अपने स्वाभिमान और देश के सम्मान के प्रति प्रेरित करता है। शिक्षकों ने भी कई संस्मरण सुनाते हुए बच्चों मेंदेश प्रेम भावना जागृत की। इस मौके पर शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।














Leave a Reply