Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

05 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 11:14 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – 03:20 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – शुभ दिन – 12:40 मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 11:59 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:30 मि.।
सूर्यास्त – 06:38 मि.।
व्रत – श्री दुर्गा अष्टमी।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – श्री दुर्गा अष्टमी व्रत,स्थाई जयद् योग दिन – 03:20 मि. से रात्रि – 11:14 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 11:59 मि. तक।

कल विशेष – कौमारी व्रत,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 02:25 मि. से रात्रि – 09:24 मि. तक,रवियोग दिन – 02:25 मि. से,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग रात्रि – 09:25 मि. तक।

मेष राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवन में कठिनाइयों का सामना करना सीखें। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा परन्तु किसी से बहस न करें।

वृष राशि – आज भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफलता मिलेगी। कार्यस्थल परेशानी रह सकती है। मशीनरी सामानों से सावधान रहें।

मिथुन राशि – आज कार्य क्षेत्र की चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं अतः सावधान रहें। धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि – आज काम को टालने का प्रयास न करें समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि – बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर-तरीके बदलें। परिवार में बहनों के प्रति चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि – आज मात्र काम में ही न लगें अपनी सेहत का भी ध्यान दें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।आर्थिक लाभ होगा।

तुला राशि – आज अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज नए व्यावसायिक अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए तकनीकी प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि – आछ आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि – आज मन ही मन किसी बात से परेशान रहेंगे। पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा।

कुम्भ राशि – आज अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हानि हो सकती है। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।

मीन राशि – आज जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *