परिचय सूची प्रतियोगिता में रहनुमा रही अव्वल
करछना। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में तीसरे दिन बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित क्रांतिकारियों की परिचय सूची प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा रहनुमा अव्वल रहीं। इस दौरान विद्यालय के लगभग दो दर्जन बच्चों ने क्रांतिकारी सूची प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।सबसे आगे रहने पर रहनुमा सिद्दीकी को प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने कहा कि 17 अगस्त तक अनवरत विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा है।इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष रुप से नाटक,कवि सम्मेलन,लोक नृत्य,लोकगायन और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जाएंगी साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के साथ सुबह भव्य प्रभात फेरी भी निकाली जाएगी।इसके लिए उन्होंने बच्चों से कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और एनसीसी के कैडेट्स से सभी कार्यक्रमों में शामिल रहकर महोत्सव को भव्य रूप देने पर जोर दिया दिया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रवक्ता जितेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार,सुरेश कुमार ,चंद्रशेखर सिंह विजय सिंह,मो.परवेज सिद्दीकी,सुधा सिंह,जगतपाल विश्ववेश ओझा,कमला शंकर त्रिपाठी,समेत शिक्षक,कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।













Leave a Reply