रायबरेली में गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाईयों की संपत्ति कुर्क
रायबरेली में गैंगस्टर के आरोपी दो सगे भाइयों की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति योगी सरकार ने कुर्क कर ली है। आरोप है कि गदागंज थाने के खोदायपुर गांव के रहने वाले आरोपी सुशील कुमार व वीरेन्द्र कुमार ने आपराधिक वारदातों से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल एक आरोपी के तिमंजिला मकान को सील कर दिया गया और घर के बाहर नोटिस चस्पा दी गई है। घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों को भी कब्जे में ले लिया गया है।













Leave a Reply