लेखपाल भर्ती परीक्षा मामले में बड़ा खुलासा, अबतक 23 लोग गिरफ्तार
यूपी STF ने लेखपाल भर्ती परीक्षा मामले में खुलासा करते हुए अभ्यर्थियों और सॉल्वरों समेत 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। ADG एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि गैंग के मास्टरमाइंड विजय कांत पटेल ने 7 अभ्यर्थियों से परीक्षा पास करवाने के लिए 10-10 लाख रुपए लिए थे। उसने सभी को ब्लूटूथ इयरबड डिवाइस के साथ परीक्षा देने भेजा था। परीक्षा केंद्र के बाहर गाड़ी में बैठकर प्रश्नों के उत्तर बताए जा रहे थे।












Leave a Reply