पंजाब में आम आदमी पार्टी के पार्षद की जिम में गोली मारकर हत्या
पंजाब के मालेरकोटला में AAP पार्षद मोहम्मद अकबर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अकबर आज सुबह जिम में कसरत कर रहे थे तो उसी वक्त बदमाश जिम में घुसे और गोलियों से छलनी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि हमलावरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।













Leave a Reply