Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

31 जुलाई 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – तृतिया रात्रि – 02:15 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – मघा दिन – 01:45 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – वरियान रात्रि – 07:27 मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का दिन – 01:45 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:28 मि.।
सूर्यास्त – 06:40 मि.।
व्रत – स्वर्ण गौरी,सुकृत व्रत।
पर्व – हरियाली तीज।

आज विशेष – हरियाली तीज,कजरी तीज,श्रावणी तीज,मधुश्रुवा तृतिया,स्वर्ण गौरी व्रत,सुकृत व्रत,ठकुराइन जयंती,रवियोग दिन – 01:45 मि. से,यात्रा में वर्जित यमघंट योग दिन – 01:45 मि. तक।

कल विशेष – वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत,दुर्वा गणपति व्रत,श्रावण सोमवार व्रत,भद्रा मृत्युलोक में दिन – 02:26 मि. से रात्रि -09:14 मि. तक उपरांत पाताल में रात्रि – 02:38 मि. तक,रवियोग दिन – 03:03 मि. तक,लोकमान्य तिलक पूण्य तिथि (स्मृति दिवस)।

मेष राशि – आज बाहर के खाने से बचें। कार्यालय में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं उन्हें आपके प्यार की अधिक आवश्यकता है।

वृष राशि – आज का दिन शुभ है। अपने किसी विशेष व्यक्ति से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण लाभ के रास्ते में अड़चन आ सकती है। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।

मिथुन राशि – आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को आनंद मिलेगा।

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे परन्तु कुछ लोगों की चापलूसी से धोखा खा सकते हैं।

सिंह राशि – आज का दिन अधिक व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने साथी के साथ शाम को घूमने फिरने में बीतेगा। सम्मान बढ़ेगा और अचानक से कोई लाभ भी हो सकता है।

कन्या राशि – आज का दिन खुशमय बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों एवं दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।

तुला राशि – आज आपका दिन अच्छा है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।

वृश्चिक राशि – आज थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। कार्यालय में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।

धनु राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। संपत्ति के मामले हल होंगे।

मकर राशि – आज छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से शीघ्र ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।

कुम्भ राशि – आज कार्यालय में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। संपत्ति का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। कार्यालय में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।

मीन राशि – आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेस और खर्च में तनाव खत्म होगा। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। प्रतिदिन का नियम और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *