प्रयागराज में दारोगा ने प्रेमिका के साथ खाई नींद की गोलियां
प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तैनात दारोगा व उसकी प्रेमिका ने झगड़े के बाद नींद की ढेर सारी गोलियां निगल लीं, जिसके के बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। गाजीपुर निवासी दारोगा की पहले सिपाही के रूप में बहराइच में तैनाती थी। इसी दौरान एक महिला से उसके अवैध रिश्ते बन गए जो 3 बच्चों की मां है। दारोगा बनने के बाद वह शादी से मुकर गया और ट्रेनिंग सेंटर चला गया। वापस आने पर झगड़े के बाद दोनों ने ये कदम उठाया।













Leave a Reply