पश्चिम बंगाल के इंडस्ट्री मिनिस्टर गिरफ्तार
ईडी ने पश्चिम बंगाल सरकार में इंडस्ट्री मिनिस्टर पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनकी करीबी बताई जा रही अर्पिता मुखर्जी को भी ED ने हिरासत में लिया है। बता दें कि ईडी ने उनसे शिक्षा विभाग में हुए घोटाले को लेकर करीब 26 घंटे पूछताछ की थी। पार्थ चटर्जी पहले शिक्षा मंत्री थे और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। गिरफ्तारी से पहले पार्थ को मेडिकल के लिए ले जाया गया।













Leave a Reply