विपक्ष का जोरदार हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही महंगाई को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा ‘सदन मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। नारेबाजी के लिए हमें सदन में नहीं भेजा गया है। लोकतंत्र में ये व्यवहार उचित नहीं है।’













Leave a Reply