Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

20 जुलाई 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – सप्तमी दिन – 12:13 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – रेवती सायं – 06:00 मि. तक उपरांत अश्विनी।
योग – सुकर्मा सायं – 06:25 मि. तक उपरांत धृति।
पंचक – पंचक समाप्ति सायं – 06:00 मि. पर।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – रेवती का सायं – 06:00 मि. तक उपरांत अश्विनी।
चंद्र राशि – मीन सायं 06:00 मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु रात्रि – 09:59 मि. तक उपरांत पुष्य।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:23 मि.।
सूर्यास्त – 06:45 मि.।
व्रत – शीतला सप्तमी,कालाष्टमी।
पर्व – शीतला सप्तमी।

आज विशेष – शीतला सप्तमी व्रत,कालाष्टमी व्रत,पंचक समाप्ति सायं – 06:00 मि. पर,पुष्य नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 09:59 मि. पर,बुध भद्रा सिद्धयोग दिन – 12:13 मि. तक।

कल विशेष – मंगलागौरी पूजन,सर्वार्थ सिद्धि योग सायं – 06:342 मि. तक,यायि (मुद्दई) जय योग सायं – 06:42 मि. से।

मेष – आज नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। कार्य व्यापार में वृद्धि एवं कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है। किसी मंगलमय समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

वृष – आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेकर महत्वपूर्ण काम करें। तेज गति से वाहन न चलाएं। अजनबियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सजग रहें।

मिथुन – आज जीवनसाथी की राय को महत्व दें। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा शुभ विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। माता पक्ष से लाभ होगा।

कर्क – आज रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय संभव है।

सिंह – आज संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा,मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आलोचना और अपने शुभ चिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अचानक लाभ मिल सकता है।

कन्या – आज किसी विपरीत विचार वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर संयम वाद-विवाद से बचा सकता है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

तुला – आज कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा। अधिकारी सहायता करेंगे। आपकी कोई चाहत पूरी हो सकती है। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक – आज दिन उत्तम है। धन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश भी लाभ देगा। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति के लिए प्रयत्नशील रहें।

धनु – आज यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुख,आनंद की प्राप्ति होगी। रोग-मुक्ति के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। इच्छित धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा।

मकर – आज कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचने की जरूरत है। चिंता और अशांति का माहौल परेशान कर सकता है। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

कुंभ – आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। लोगों का व्यवहार नम्र और सहयोगपूर्ण रहेगा। ग्रह-नक्षत्र संकेत दे रहे हैं कि घर में आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय का लाभ उठाएं।

मीन – आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। खोया या रुका पैसा भी मिल सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *