जौनपुर: खुदाई के दौरान मिले सोने के सिक्के, पुलिस ने कब्जे में लिया
यूपी के मछलीशहर के कजियाना मोहल्ला में खुदाई करते समय एक तांबे का लोटा मिला, जिसमें सोने के सिक्के थे। मजदूरों ने मिले हुए सिक्के रख लिए। इसके अगले दिन मालिक मलका राइन के बेटे को किसी ने इसकी जानकारी दी। जब उसने सिक्के मांगे तो एक सिक्का ही दिया। मामला फिर पुलिस के पास पहुंचा। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कुल 10 सिक्के जब्त कर सरकारी खजाने में जमा कर दिए हैं।













Leave a Reply