मॉनसून को यूपी की ओर धकेल रहीं हवाएं, इन दो दिनों में तेज बारिश की संभावना
गर्मी और उमस UP के लोग परेशान हैं। शुक्रवार को बादल घिरे, लेकिन एक झटके में बरस कर आगे बढ़ गए। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बरसात के लिए तीन-चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से लखनऊ समेत पूर्वांचल में 18 से 21 जुलाई तक बारिश की संभावना है। इसके लिए IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन गरज चमक संग छींटे पड़ने की भी संभावना है।












Leave a Reply