UPPSC 2021 की मुख्य परीक्षा के नतीजा जारी, 1285 अभ्यर्थी हुए पास
UPPSC ने PCS 2021 मेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। मेंस परीक्षा में 1285 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित हुए हैं। मेंस परीक्षा में कुल 5957 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। आयोग ने SDM और डिप्टी SP समेत 623 पदों के लिए मेंस की परीक्षा ली थी। 23 मार्च से 27 मार्च 2022 के बीच लखनऊ, प्रयागराज और गाजियाबाद में परीक्षा आयोजित हुई थी। uppsc.up.nic.in पर अभ्यर्थी रिजल्ट देख सकते हैं।












Leave a Reply