मिशन के प्रदर्शन बिरोध के बाद सजने संवरने लगे तालाब:
कारीडोर के आसपास बसे गांवों मजरों में विकास कार्य प्रगति पर।
करछना। बीते दिनों क्षेत्र के मसिका,नीबी,चक पूरेखुर्द, चक गौरी शंकर सहित कई गांवों के बीच से गुजरे रेल कॉरिडोर को लेकर गांव के तालाबों से प्राइवेट कंपनियों द्वारा अंधाधुंध मिट्टी के खनन से जहां कई सड़कें टूटकर जर्जर हो गईं वहीं विद्युत व्यवस्था भी चरमरा उठी थी। मिट्टी की ढुलाई के समय धूल गुबार से बड़े पैमाने पर किसानों की रवी की फसलें भी बर्बाद हो गई। इसे लेकर निर्माणदायी संस्था की प्रति ग्रामीणों में काफी आक्रोश था।जागृति मिशन की अगुवाई में कई गांव के किसानों ने इसे लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ दिन काम रुकने के बाद डीएफसीसी के निदेशक अरविंद पांण्डेय के साथ अधिकारियों की टीम और जागृति मिशन के संयोजक डॉ भगवत पाण्डेय की अगुवाई में सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में किसानों के हित में कई बिंदुओं पर कार्य किए जाने को लेकर समझौता हुआ था। समझौते को लेकर कारीडोर निर्माणदायी संस्था द्वारा कई कार्यों की शुरुआत कराये जाने से मिशन के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। शनिवार को रामपुर में हुई मिशन की बैठक के दौरान अखिलेश मिश्र ने बताया कि नीबी में तालाब के बांध बनाने और अलंकरण करने का काम शुरू कर दिया गया है।साथ ही इसी गांव में 449 ब्रिज के बगल से पश्चिम तरफ की सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। चक गौरी शंकर से नीबी लिंक मार्ग का काम भी प्रगति पर है वहीं चक पूरे खुर्द में भी कारीडोर के एक तरफ मिट्टी का कार्य करवाया जा रहा है। इसके अलावा नीबी पंडित तालाब की विद्युत व्यवस्था को भी ठीक करा कर रास्ता भी बनवा दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई किसानों की कब्जा की गई जमीन को कब्जा मुक्त भी किया जा चुका है वहीं रुका हुआ मुआवजा भी वितरित होना शुरू हो गया है। चकगौरीशंकर से बरा मार लिंक मार्ग भी लगभग पूरा होने वाला है।बैठक के दौरान किसानों ने बताया कि अभी भी नाले का निर्माण,सरकारी नलकूप की ध्वस्त हुई नाली का निर्माण, धूल गुबार से प्रभावित किसानों के रवी की फसल का मुआवजा, मसिका में कारीडोर के पास नया नलकूप लगाने जैसे कुछ काम शेष हैं। मिशन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने इसके लिए डीएफसीसी के निदेशक अरविंद पांण्डेय को बधाई देकर खुशी का इजहार करते हुए आशा व्यक्त किया कि वायदे के मुताबिक सारे कार्य शीघ्र ही पूरे करवाए जाएंगे। इस मौके पर प्रधानअमृतलाल भारतीय,कल्लू राम भारतीय, शैलेश तिवारी,मिथिलेश मिश्रा, आनंद तिवारी,अंकित मिश्रा,शिवराज भारतीय,अमरचंद कोटार्य,सहित कई किसान और मिशन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।













Leave a Reply