Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

प्रखंड प्रतापपुर बजरंगदल संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी

प्रखंड प्रतापपुर बजरंगदल संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी

प्रखंड प्रतापपुर बजरंगदल संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी

प्रतापपुर – ग्राम डडियवा छतौना सरायममरेज प्रतापपुर प्रयागराज के निवासी प्रखंड प्रतापपुर बजरंगदल संयोजक बृजेश यादव को मुस्लिम समुदाय के सोज्जन,व अमजद जो उसी गांव के निवासी हैं दोनों पहले से ही बजरंगदल में होने के कारण बृजेश का विरोध करते रहते थे और आते जाते उन्हें अपशब्द भी कहते और अपने समाज के सामने उनका मजाक उड़ाते थे यही प्रतिदिन का पेसा था सोज्जन और अमजद का जबकि बृजेश ने बहुत बार समझाया कि भाई हम एक गांव के हैं सुख दुख में हम ही एक दूसरे के काम आयेंगे परन्तु उनका यह रवैया चलता रहा।
आज उक्त दोनों ने फिर वही अपशब्द बोलना और अपने पुराने रवैया अनुसार गाली बकना शुरू कर दिया तब बृजेश के मना करने पर 9 बजे के करीब सोज्जन अपने बेटे अमजद तथा और चार पांच लोगों के साथ हाथ में चाकू,सरिया,लाठी लेकर उनके घर पर आकर उन्हें और परिवार वालों को मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देते हुए परिवार सहित जान से मारने की धमकी दिया और कहा कि तुम यादव हो कायदे से रहो बहुत हिन्दू का सपोर्ट मत करो।यदि गांव में रहना है तो बजरंगदल छोड़ दो और शांति से गांव में रहो नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा तेरा भी हस्र राजस्थान उदयपुर के कन्हैयालाल जैसा कर दूंगा।
बृजेश यादव का कहना है कि कहीं मेरे एवं मेरे परिवार के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए इसलिए सोज्जन,एवं अमजद तथा चार अज्ञात के खिलाफ संगठन के लोगों के साथ जाकर थाना सरायममरेज को सूचना दी और एफआईआर दर्ज हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *