Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

भारत में पहली बार लगा खिलौना का मेला पीएम मोदी ने कहा बढ़ेगा बच्चों का विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को सुबह 11 बजे इंडिया टॉय फेयर 2021 का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान खिलौना निर्माताओं से कम प्लास्टिक अधिक रिसाइकिल करने योग्य सामग्री का उपयोग करने को कहा है।

खिलौने एक बच्चे के दिमाग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों में साइकोमोटर और संज्ञानात्मक कौशल को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं। अगस्त 2020 में अपने मन की बात संबोधन में, प्रधान मंत्री ने कहा था कि खिलौने न केवल गतिविधि में वृद्धि करते हैं, बल्कि आकांक्षाओं की उड़ान के लिए भी जरूरी हैं।

प्रधान मंत्री ने पहले भी भारत में खिलौना निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। अब भारत खिलौना मेला 2021 प्रधानमंत्री के इसी दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *