Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्रत टिप्पणी नहीं सहेगा हिन्दू समाज

हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्रत टिप्पणी नहीं सहेगा हिन्दू समाज

हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्रत टिप्पणी नहीं सहेगा हिन्दू समाज

जिस भारत की आत्मा धर्म था एवं है जिस धर्म के कारण यह भारत विश्व गुरु कहलाता था या कहलाने का प्रयास कर रहा है आज उसी धर्म का एवं धर्म के देवी-देवताओं पर किस तरह की अभद्र टिप्पणियां हो रही है हम हिन्दू समाज के लोग भारत सरकार से मांग करते हैं कि सरकार ईश्वर निंदा का कठोर कानून बनाए क्योंकि वर्तमान समय में हिन्दू देवी देवताओं का अपमान एक फैशन सा बन गया है।
फिल्म निर्माता भी सनातन धर्म एवं हिन्दू समाज के देवी देवता धर्म और संस्कृति पर अपमान जनक ढंग से अश्लील टिप्पणी अब नहीं किया करें अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किसी को भी हमारे इष्ट पर प्रतिकूल टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है यदि फिल्म निर्माता ऐसा करते हैं तो हम हिन्दू समाज सड़क पर जनांदोलन करेंगे और उसका दुष्परिणाम फिल्म निर्माता को झेलना पड़ेगा फिल्म सेंसर बोर्ड से भी अनुरोध है कि ऐसे फिल्म पर निषेधात्मक कार्यवाही करे।
प्राचीन काल से ही सनातन धर्म संसार में प्रतिष्ठित था परन्तु विधर्मियों द्वारा अधर्म का विकास हुआ और यह हमारा सनातन धर्म,सभ्यता,संस्कृति वाला पावन देश भारत बहुधर्मी देश बन गया।
उक्त बातें मां भगवती वैदिक शिक्षण शोध जनसेवा संस्थान के महामंत्री एवं विहिप सत्संग प्रमुख आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” ने बेनीराम कटरा कौशाम्बी में एक धर्म संगोष्ठी के दौरान कही।
इस अवसर पर आचार्य चंद्रभूषण तिवारी,आचार्य संगम प्रसाद तिवारी,आचार्य कौशल वैदिक, आचार्य चंद्रकांत पांडेय,मुकेश सिंह,गोल्डी सिंह,विजेन्द्र सिंह,सावित्री देवी,केशपति सिंह,सपना सिंह,राजेश सिंह,अनय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *