BREAKING: TMC नेता को गोलियों से भूना, एक साथ तीन की हत्या
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। TMC नेता स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से बम और गोलियों के खोल बरामद किए हैं।












Leave a Reply