धरने पर बैठे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
केशव मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी में PWD ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। किसी अधिकारी द्वारा एक पत्रकार से बदसलूकी के विरोध में पत्रकार धरने दे रहे थे। जिले में मौजूद केशव मौर्य को पता चला तो वे भी जाकर पत्रकारों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वे सबको पत्रकार नहीं, परिवार मानते हैं। किसी का अपमान हुआ है तो इसके खिलाफ जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने बाद में धरना खत्म करा दिया।












Leave a Reply